बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 243 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पारदर्शिता के लिए भर्ती की संपूर्ण कार्यवाही कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर द्वारा की जाएगी।
कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा जिले में तृतीय श्रेणी के अंतर्गत फॉर्मासिस्ट, ड्रेसर तथा स्वास्थ्य संयोजक के पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत भृत्य, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, स्वच्छक, चौकीदार, ओपीडी अटेण्डेंट तथा कुक के पदों पर भर्ती ली जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए जिला कोरबा के पात्र स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते है। परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। ऑनलाईन आवेदन 21 मार्च से शुरू होगा तथा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक रखी गई है। ऑनलाईन आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच त्रुटि सुधार किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन, शैक्षिक योग्यता तथा अन्य नियम एवं शर्ताें के संबंध में विस्तृत जानकारी कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर के वेबसाइट http://sjssbbilaspur.cgstate पर प्राप्त की जा सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
