अंबिकापुर। उत्तरप्रदेश में हुए सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे और उनका परिवार सड़क हादसे के शिकार हो गए है। श्री दुबे गंभीर रूप से घायल है जबकि परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने बनारस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे ,पत्नी देवरूपी दुबे(55) उनकी मां मानमती दुबे(70) और उनका बेटा नवीन दुबे कार में सवार होकर बनारस के लिए निकले थे। कार उपेंद्र दुबे खुद कार चला रहे थे। पता चला है कि सभी बनारस में किसी पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। ये अभी सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी रोड के पास पहुंचे ही थे कि उपेंद्र की कार सुबह 7 बजे के आस-पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उपेंद्र की मां, उनके बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुंरत ही उपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बेहतर इलाज के इंतजाम के लिए निर्देशित किया। तत्काल सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा लाइफलाइन अस्पताल पहुंचे और वहां पर पत्रकार उपेंद्र दुबे से मुलाकात कर परिजनों के प्रति अपना शोक व्यक्त करते हुए उनसे बात की औऱ उनका हालचाल जाना साथ ही अस्पताल प्रबंधन को उच्च चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
