महासमुंद। साइबर सेल में पदस्थ एक ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अभी तक पुलिस उसकी मौत को सामान्य घटना के रूप में देख रही है। लेकिन पुलिस की कहानी से ही स्पष्ट हो रहा है कि उसके ऊपर प्राणघातक हमला हुआ हुआ होगा।
महासमुंद साइबर सेल में पदस्थ एएसआइ विकास शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। एसपी विवेक शुक्ला के अनुसार शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे विवाद कर रहे थे। उनका बीच बचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसपी शुक्ला के अनुसार घटना के बाद से पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि एएसआइ के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। शव का पीएम कराया जा रहा है इसके बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है ? महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती के बाद प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली थी। इसके बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे। वे सभी टास्क पर अपने अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरते रहे। एक टास्क में खुद के अलावा एक सिपाही व एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही पकड़कर ले लाया था। तब तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी। बाद विकास एएसआइ पद पर सेवा देते रहे। विकास स्नेक कैचर के रूप में भी बहुत चर्चित थे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोडऩे में विकास को महारत थी। ऐसा कर उन्होंने कई लोगों की सहायता की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
