कोरिया। पंचायत सचिव की आत्महत्या मामले में कोटाडोल पुलिस ने जनपद पंचायत CEO और पंचायत निरीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज किया है। मामले में एक कांग्रेस नेता के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है। पंचायत सचिव ने मौत के लिए तीनो को जिम्मेदार बताते हुए आत्महत्या कर लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार अफसरों और नेताओं को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव के मामले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जनपद पंचायत के सीईओ अनिल अग्निहोत्री और पंचायत निरीक्षक राजकुमार पांडेय पर कोटडोल पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े और पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले के साथ बड़ी संख्या में लोगों के थाने का घेराव करने के बाद कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को पंचायत सचिव छत्रपाल ने आत्महत्या कर ली थी। पंचायत सचिव ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सासंद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ और पंचायत निरीक्षक मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
