रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ के संयुक्त मंच ने सरकार के जुमले बाजी के खिलाफ बडी लडा़ई के लिये आगामी 27 मार्च को रायपुर में बैठक कर आगे की योजना बनाने की बात कही है। इसी कडी में काग्रेसी विधायको के निवास का घेराव कर कार्यकर्त्ता सहायिका समर्थन मांगेंगे, उसके बाद भी मांगे पूरा नही होने पर मुख्यमंत्री के विधान सभा में प्रदेशिक स्तर का आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका पहुचकर धरना, प्रदर्शन और रैली करेगे।
ग्यातब्य हो कि संयुक्त मंच के द्वारा 10 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर 2021 तक रायपुर मे हडताल किया गया था। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री से भी भेट हुई थी, हमे आस्वस्थ किया था इसी कारण हमने हड़ताल वापस ले लिया था। लेकिन अपना वादा पूरा नही किया गया। मानदेय मे वृध्दि भी नही की गई ।
इसके साथ ही वर्तमान मे हर कार्य को मोबाईल से कर के भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है। ना सही मोबाईल फोन है और ना ही नेट पैक की कोई व्यवस्था है। इस तरह से काम करने का अब्यवहारिक दबाव आये दिन दिया जा रहा है समय पर मानदेय भी जमा नही किया जा रहा है।
कई सारे समस्याओ से जुज रही प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाएं अब एकजुट होकर संयुकत मंच के माध्यम से लड़ाई की योजना बना रही हैं।
उक्त जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संयुक्त मंच के नेता सरिता पाठक, रूक्मणी सज्जन, जयश्री राजपूत, कल्पना, हेमा भारती, पार्वती यादव ने संयुक्त रूप से दी है। इनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई की संयुक्त मंच द्वारा प्रदेश के और छोटे बड़े सभी संगठनो को जोड़ने की कोशिस की जा रही है और भी संगठन को इस लड़ाई मे आमंत्रित किया जा रहा है। आगामी 27/3/2022को रायपुर मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच की बैठक पंडित सखा राम दुबे स्कूल परिसर रायपुर मे 12.30 बजे आयोजित की जा रही है। जिसमे सभी आंगनबाड़ी संघटनो को आमंत्रीत किया गया है ताकि आगामी कार्यक्रम को अतिम रूप दिया जा सके।
सरिता पाठक.प्रान्ताध्यक्ष, रूक्मणी सज्जन प्रान्ताध्यक्ष
हेमा भारती.अध्यक्ष, कल्पना अध्यक्ष,पार्वती यादव.अध्यक्ष
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संयुक्त मंच
रायपुर छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
