बिलासपुर। कोयला चोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। क्योंकि जिस कोल डिपो में आधी रात रवि शुक्ला को कोयला देखा गया था वह डिपो उसका नहीं है, बल्कि किसी और कि है, और तो और जिस जमीन पर डिपो खुला है वह किसी तीसरे ब्यक्ति की है। कुल मिलाकर दूसरे की जमीन, तीसरे की डिपो और चौथे ब्यक्ति के कोयले पर हाथ मारकर कोयला चोर अपनी जेब भर रहा था।
रतनपुर क्षेत्र के जगदंबा कोल डिपो में कोयला चोरी का मामला पिछले तीन दिनों से चर्चा में है। मजेदार बात तो ये है कि जिस जगदंबा कोल डिपो में फील कोल वाशरी और पारस पावर कोल एंड बेनिफिकेशन कंपनी की पेट्रोलिंग पार्टी ने धावा बोलकर कोयले की चोरी पकड़ी है वह कोल डिपो रवि शुक्ला की है ही नहीं। वह कोल वाशरी है ठाकुदास कोटवानी की। खनिज विभाग से इस डिपो को 10 हजार टन कोयला संग्रह करने की अनुमति मिली है। डिपो को 29 फरवरी 2016 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक के लिए लाइसेंस दिया गया है। यही नहीं जिस 374 खसरा नंबर की जमीन पर कोल डिपो खोला गया है वह किसी और कि है। बताया जा रहा है कि कोयला चोरी करने वाले बड़े शातिराना अंदाज में कोयले का अवैध कारोबार कर रहे है। धंधे में शुरू से आखरी तक कोयला चोर का कहीं नाम नहीं होता न तो डिपो उनका होता है न कोयला उनका होता है और न ही कोयला परिवहन करने वाला वाहन-ड्राइवर उनका होता है लेकिन हर महीने करोड़ो का धंधा हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोयला चोर ये धंधा पिछले 20-25 साल से कर रहा है। लेकिन सभी जगह सही समय पर नजराना पहुंच जाने के कारण कोई कार्रवाई नही होती। यदि कंपनी के कर्मचारी चोरी नही पकड़ते तो किसी को खबर तक नहीं चलती।
*कोलवाशरी का कोयला हो रहा था चोरी, जगदंबा कोल डिपो का मामला, रतनपुर थाने में FIR दर्ज, जाने आधीरात कौन करा रहा था चोरी ?*
*http://democrecy.in/?p=13768*
00 क्या है मामला पढ़े
पारस पावर कोल एंड बेनिफिकेशन घुटकू के मैनेजर के श्याम किशोर के अनुसार 22 मार्च को कंपनी का ट्रैलर क्र.CG10BG0829 व CG10BF4195 द्वारा कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर घुटकू प्लांट की ओर रवाना हुआ था। ट्रेलर क्र CG10BG0829 में ड्रायवर पवन कुमार जायसवाल व ट्रैलर क्र CG10BF4195 में ड्रायवर धीरज कुमार कुशवाहा चला रहा था। इसी दौरान रात्रि 1 बजे के आसपास कंपनी की पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात विकास शर्मा ने जानकारी दी कि दोनो गाडीया रतनपुर के जगदंबा कोल डिपो में घूसी है जिसमे मिक्सींग कर कोयला चोरी किया जा रहा है। तब रात में 2 के आसपास पेट्रोलिंग पार्टी कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ जगदंबा कोल डिपो के अंदर गए तो दोनो गाडीया खडी हुई थी। लेकिन डिपो में काम करने वाले मजदूर और ड्रायवर भाग गये। इस दौरान डिपो में रवि शूक्ला मौजूद था और उसी ने डिपो का गेट खोला था। तब कंपनी की दोनो गाडीयों ट्रैलर क्र.CG10BG0829 व CG10BF4195 अभी भी डिपो में खड़ी है। श्यामकिशोर सिंह मैनेजर पारस ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमि. घुटकू की शिकायत पर रतनपुर थाने में अपराध पंजीबद किया गया है।
इसी तरह फील बेनिफिकेशन के मैनेजर संतोष सिंह ने भी कोयला चोरी एवं मिक्सींग के संबध में शिकायत की है। जिसमे उसने कहा है कि 22 मार्च को ट्रेलर क्रमांक HR58C1717 में दीपका खदान से कोयला लेकर निकल था। ट्रेलर इन्तसार लेकर रवाना हुआ था। रात लगभग 1.00 बजे कंपनी की पेटोलिंग स्टाफ विकास शर्मा जगदंबा कोलडिपो में गये तो वहां कंपनी की डी.ओ. में लगी गाडी HR58C1717 खडी दिखाई दी। जिसमें से डिपो के अंदर कोयला चोरी हो रहा था। कंपनी की पेट्रोलिंग गाडी देखकर ड्रायवर इन्तसार भाग गया। जगदंबा प्लांट में रवि शुक्ला मौजूद था। चालक इन्तसार एवं जगदंबा कोल डिपो के संचालक एवं अन्य लोग मिलकर कंपनी की गाडी से कोयला चोरी कर मिक्सींग कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
