पत्थलगांव। स्कूलो मे आयी अनुदान राशि से एक ही फर्म को सामान खरीदवाकर उसे लाभ पहुंचाने का मामला जब गरमाने लगा तो बी.आर.सी द्वारा झूठी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खुद को बचाने की कोशिश की जाने लगी। परंतु बी.आर.सी से अनुदान राशि मे हुयी इस अनियमितता के लिए अब स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक खुलकर बोलने लगे है। दरअसल बी.आर.सी मे बैठे लोगो द्वारा संकुल समन्वयको के माध्यम से स्कूल के प्राचार्यो पर एक ही फर्म से सामान खरीदी करने का दबाव बनाया गया था। इस कार्य के लिए बी.आर.सी के कर्मचारी द्वारा बकायदा फर्म का नाम बिल व्हाउचर एवं एकाउंट नंबर भी प्रेषित किया गया था। जब बी.आर.सी कार्यालय के कारनामो का प्राचार्यो ने विरोध किया तो यह मामला मीडिया मे सुर्खियां बटोर रहा है।

जिससे अपना दामन बचाने के लिए अब बी.आर.सी द्वारा झूठी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया मे छपी खबरो को असत्य एवं तथ्य विहीन बताने की कोशिश की जा रही है। मजेदार बात यह है कि ऐसी प्रेस विज्ञप्ति को यहा के कुछ झोलाछाप पत्रकार ने प्रकाशन भी कर दिया। जिसके बाद पत्रकारो मे बी.आर.सी के खिलाफ झुठी प्रेस विज्ञप्ति को जारी करने के एवज मे जिला कलेक्टर के पास शिकायत करने का मन बनाया है। वही झोलाछाप पत्र्कार के खिलाफ जनसंपर्क मे शिकायत करने का फैसला लिया है। अब देखना यह होगा की अनुदान राशि मे बी.आर.सी विभाग मे बैठे लोगो की संलिप्ता पर से कब पर्दा हटकर दोषियो को उचित सजा प्रशासन देगा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
