रायपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षा ऑन लाइन लेने के आदेश जारी कर दिए है। विभाग ने यह आदेश मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश के बाद जारी किया है। प्रदेश में NSUI के कार्यकर्ता लगातार ऑफ लाइन परीक्षा के बजाए ऑन लाइन परीक्षा लेने की मांग करते आ रहे थे।

यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन परीक्षा को लेकर NSUI लगातार विरोध कर रही थी। पिछले दिनों परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद भी NSUI ने अपनी आपत्ति जतायी थी और आनलाइन परीक्षा करने की मांग की थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षा आनलाइन की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्रों ने उनसे आनलाइन एग्जाम की मांग की थी, इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। इधर माना जा रहा है कि जल्द ही विश्विविद्यालय की तरफ से आनलाइन परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किया जा सकता है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 अप्रैल से ली जानी है। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कि ये परीक्षाएं ऑनलाइन तरीके से हो सकती हैं। ऐसा हुआ तो कॉलेज जाकर स्टूडेंट्स को परीक्षा देने की जरूरत नही होगी। पिछले साल कोविड -19 संक्रमण की वजह से परीक्षाएं ऑनलाइन भी हुई थी । इस बार हो रही परीक्षा में 1 लाख 82 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
