बिलासपुर। रायगढ़ के पास जामगांव में बड़ा रेल हादसा हो गया है। दो मालगाड़ियाँ आपस मे टकरा गई है। इस हादसे में इंजन सहित 18 वैगन बेपटरी हो गई है। इस हादसे के कारण 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 3 ट्रेनों को आधे रास्ते में समाप्त कर दिया गया है। हादसे के कारण 6 यात्री गाड़ियों का रास्ता बदलकर गंतब्य के लिए रवाना किया जाएगा।
आज लगभग शाम 04.15 बजे मंडल के जामगाँव स्टेशन में दो मालगाड़ियों के पीछे से टकराने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी आ गई जिससे यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी पर कोयले से लोड एक मालगाड़ी खड़ी थी तभी पीछे से उसी ट्रैक पर सरिया लोड एक और दूसरी माल गाड़ी आ गई। और दोनों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में लगभग 18 वैगन बेपटरी हुई है। अप व डाउन दोनों लाइन प्रभावित है। सूचना मिलते ही राहत कार्य हेतु ब्रजराजनगर, रायगढ़ तथा बिलासपुर से राहत गाडियाँ के साथ संबन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर हो गए हैं। इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है।

00रद्द होने वाली गाडियां
1) गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी |
2) गाड़ी संख्या 08735 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल कल दिनांक 29 मार्च 2022 को रद्द रहेगी |
00 रास्ते में समाप्त होने वाली गाडियाँ
1 गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल आज झारसुगुड़ा रोड़ स्टेशन में समाप्त होगी |
2 गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल आज किरोड़ीमल स्टेशन में समाप्त होगी |
3 गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी आज रायपुर डिवीजन में समाप्त होगी |
00 परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ
1 आज गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी।
2 आज गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली मार्ग से रवाना होगी।
3 आज गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी।
4 आज गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी।
5 आज गाड़ी संख्या 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी।
6 आज गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
