बिलासपुर। सोमवार को एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) के द्वारा किया गया। एनटीपीसी हमेशा से हरित, नवीकरणीय एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत रहती है। इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना विभिन्न भवनों के 7 रूफ टॉप पर किया गया है।
वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से पूरे भारत में 500 गीगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है, जिसमें से 60 गीगावाट एनटीपीसी द्वारा उत्पादन किया जाएगा। जिसे प्राप्त करने में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका रहेगी। सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के द्वारा कोयले की खपत 911 टन प्रति वर्ष कम होगी जिसकी वजह से 1170 टन प्रतिवर्ष कार्बन डाईऑक्ससाइड उत्सर्जन में कमी आएगी। इस अवसर पर कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस बनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), यू के गोखे, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) सभी विभागाध्यक्षगण और बड़ी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
