*आयुष अग्रवाल जशपुर पत्थलगांव*
रायगढ़। लोकसभा की तेज तर्रार सांसद गोमती साय ने आज धारा 377 के तहत लोकसभा में एक बार पुनः जशपुर जिले के रेल लाइन की मांग उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के जिला जशपुर के निवासियों के आवागमन में हो रही भारी असुविधा की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।

श्रीमती साय ने लोकसभा सदन मे अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है व रेल मार्ग से काफी दूर है जशपुर जिला रायगढ़ रेलवे लाईन से 200 किलोमीटर व अंबिकापुर रेलवे लाईन से भी 200 किलोमीटर दूर है व पूर्व में कोरबा लोहरदगा रेल लाईन विस्तार हेतु सर्वे भी किया गया था किंतु अभी तक इस संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा कोई परिणाम जनक कार्य नहीं हुआ है नेशनल हाईवे की खराब स्थिति के कारण यहां के निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। अंत मे उन्होंने लोकसभा सभापति जी के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि आपके माध्यम से मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से अनुरोध करूंगी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में रेल लाईन के विस्तार के लिए तत्काल पहल करने की कृपा करें। जिससे मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासियों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
