-
चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक हजार करोड़ का आवंटन किया गया -
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ का आवंटन किया गया
-
भारत के इतिहास में पहली बार डिजीटल जनगणना होगी. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन पर 50,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे.
-
लघु एवं छोटे उद्योगों के लिए 15,700 करोड़ का आवंटन किया गया.
-
PPP मॉडल पर नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे. लेह में नया विश्वविद्यालय बनेगा. उच्च शिक्षा के लिए कमीशन बनेगा.
-
देश में 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे. 15 हजार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाएंगे.
-
मजदूरी के रजिस्ट्रेशन के लिए ई-पोर्टल की शुरुआत होगी. सिंचाई के लिए 5 हजार करोड़ का आवंटन किया गया. सभी मजदूर ESI के दायरे में आएंगे.
-
APMC के लिए एग्री इंफ्रा फंड का ऐलान किया गया.
-
ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 40 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है. एक हजार ई-मंडियां खोली जाएंगी, वन नेशन, वन राशन कार्ड का ऐलान किया गया.
-
पशुपालन और डेयरी विकास के लिए 40 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है. मछली पालन के 5 बड़े केंद्र बनाए जाएंगे
-
1.7 लाख करोड़ रुपए धान किसानों को भुगतान किया जाएगा. दलहन की खरीद में 40 फीसदी का इजाफा होगा.
-
कृषि विकास के लिए 1.72 लाख करोड़ का आवंटन किया गया. कपास के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलान किया गया. कपास किसानों को मिलने वाली राशि में इजाफा करेंगे.
-
लागत से डेढ़ गुना ज्यादा MSP देने का प्रयास है. MSP के लिए 75 हजार करोड़ दिया गया. किसानों की उपज खरीद पर ज्यादा जोर दिया जाएगा
-
किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. MSP सिस्टम में बड़ा बदलाव करेंगे.
एयर इंडिया, बीपीसीएल का विनिवेश होगा. -
गोल्ड एक्सचेंज बनेगा, SEBI इसका नियामक होगा.
-
छोटी कंपनियों के मानक बदलेंगे. राज्यों की कंपनियों के विनिवेश के लिए सरकार फंड देगी.
-
डूबे कर्जों की उगाही के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाई जाएगी. IDBI बैंक के निजीकरण का प्रस्ताव है. सरकार LIC का IPO लाएगी.
-
कर्ज से डूबे बैंकों को उबारने के लिए नई योजना लाएंगे. सरकारी बैंकों को 20 हजार करोड़ की आर्थिक मदद की जाएगी.
-
सिक्योरिटी मॉर्केट के लिए नया कानून लाने की तैयारी है.
-
इंश्योरेंस सेक्टर में FDI 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी किया गया.
-
बजट से सेंसेक्स में भारी उछाल आया है. बाजार 800 अंक ऊपर उछला.
-
जम्मू-कश्मीर में गैस पाइप लाइन का विस्तार होगा.
-
ऊर्जा सेक्टर को 3.1 लाख करोड़ का आवंटन किया गया.
-
उज्जवला योजना से एक करोड़ और लोग जुड़ेंगे.
-
बड़े बंदरगाहों को PPP मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा.
-
वित्तीय वर्ष 2022 में 1.75 लाख करोड़ के विनिवेश का लक्ष्य है.
-
2023 तक ब्रॉड गेज का विद्युतीकरण करने की योजना है. रेलवे के लिए 1.1 लाख करोड़ से ज्यादा का आवंटन किया गया.
-
ईस्टर्न कॉरिडोर का काम 2022 तक पूरा होगा. सार्वजनिक परिवहन के लिए 18 हजार करोड़ की नई योजना का ऐलान किया गया. मेट्रो के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का आवंटन किया गया.
-
रेलवे के लिए 2030 तक की योजना तैयार की गई है. नई राष्ट्रीय रेल योजना बनाई जाएगी.
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सड़क मंत्रालय के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया.
-
बंगाल चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. बंगाल में सड़क निर्माण के लिए 25 हजार करोड़ आवंटित करने की घोषणा.
-
वित्त मंत्री ने बताया कि डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर 20 हजार करोड़ खर्च किया जाएगा. NHAI के लिए विदेश निवेश लाएंगे. रेलवे फ्रेट कॉरिडोर में भी निजी निवेश होगा.
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले बजट की तुलना में 137 फीसदी ज्यादा हेल्थ बजट पास किया गयाा. हेल्थ केयर के लिए PLI स्कीम लाएंगे.
-
निर्मला सीतारमण ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास के लिए विधेयक लाएंगे. मेगा इंवेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क बनाएंगे. तीन साल में 7 टेक्सटाइल पार्क बनेंगे.
-
निर्मला सीतारमण ने बताया कि 4 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी बनेंगे.
-
इस बजट में जल जीवन योजना के लिए 2. 87 लाख करोड़ की घोषणा की गई.
-
वित्त मंत्री ने बताया कि तीन साल में 7 टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे.
-
निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का आवंटन होगा. स्क्रैपेज पॉलिसी का ऐलान किया गयाय वॉलेंटियर स्क्रैपेज पॉलिसी का ऐलान किया गया.
-
वित्त मंत्री Nirmala Sitaraman ने बताया कि देश में दो मोबाइल अस्पताल बनाए जाएंगे. देश में मिशन पोषण 2.0 लॉन्च करेंगे.
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर हेल्थ योजना का ऐलान किया, 64180 करोड़ के आवंटन की घोषणा की.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 12, 2026खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चोरी करके बेच रहे थे रेत, मुरुम और गिट्टी
बिलासपुरApril 12, 2026बिलासपुर रेलवे जोन ने बेचा ₹303.47 करोड़ रुपए का कबाड़, बनाया इतिहास
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
