कोतवाली थाना- बिलासपुर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खपरगंज कल्लू बाड़ा निवासी मोहम्मद इकबाल सलाट मोटरसाइकिल के पार्ट्स बेचने की कोशिश कर रहा है। संदेह के आधार पर कल्लू बाड़ा खपड़गंज में छापा मारते हुए संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से अलग-अलग मोटरसाइकिल के 10 टंकी, 4 अलॉय व्हील, 4 रिंग, एक साइलेंसर, 26 सौकप, केरियर पेट्रोल लॉक प्रैंक आदि तमाम मोटरसाइकिल के पार्ट्स के अलावा कूलर के भी पार्ट्स मिले। जिसकी कीमत ₹48,600 है। यह पार्ट्स चोरी के होने के संदेह में मोहम्मद इकबाल सलाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकंडा थाना- चोरी के संदेह में दो आदतन आरोपिओ से पांच मोटरसाइकिल जप्त की है। दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक घटनाओ में रह चुके है। लिंगीयाडीह से दोनों आरोपी से पहले एक बाइक मिला, कड़ी पूछताछ में चोरी की 5 और बाइक बरामद किया गया है। आरोपयों में एक का नाम
मोती निषाद उर्फ लालू निषाद पिता स्वर्गीय जीवन निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन दुर्गा मंदिर के पास लिंगियाडीह है तो दूसरे आरोपी का नाम धर्मेश वैष्णव उर्फ कोको पिता फुल दास वैष्णव उम्र 19 वर्ष , हरसिंगार कॉलोनी, राजकिशोर नगर, सरकंडा है। आरोपियों से डिस्कवर सीजी 11 सीडी 8913, सीडी डीलक्स सीजी 10 EJ 6225, प्लैटिना सीजी ईपी 10 7062, स्प्लेंडर सीजी 04 CU 6708, सीडी डीलक्स सीजी 10 EC 9573 जब्त किया गया है।

00 थाना सकरी- झोपड़ी को जलाने वाले फरार आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिफ्तार किया है।होलिका दहन की रात्रि अर्जुन पटेल पिता शीतल पटेल उम्र 19 साल और सागर केंवट पिता स्वर्गीय सुरेश केवट उम्र 18 साल 19 दिन दोनों निवासी ग्राम लोखंडी ने विद्यानंद लहरें पिता बुधराम लहरें उम्र 42 साल निवासी ग्राम लोखंडी को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दी और खेत के मेड़ में बने झोपड़ी को जला दिया। जिससे उसमें रखा सामान झोपड़ी सहित जल गया। खेत से चने को उखाड़कर भी नुकसान पहुंचाया। दोनों आरोपी घटना दिनांक से आरोपी फरार थे। आज उन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
