बिलासपुर। जामगांव में सोमवार शाम को दो मालगाड़ियों के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद हावड़ा मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रेल ज़ोन बिलासपुर के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी, रेल मंडल प्रबंधक आलोक सहाय, वरिष्ठ वाणिजिक प्रबंधक पुलकित सिंघल, रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, सहित रेल्वे के आला अधिकारी कर्मचारी विशेष ट्रेन से बिलासपुर से घटनास्थल पर पहुँच गए है और यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए रेल्वे के सैकड़ो कर्मचारियों को आदेशित कर उनके साथ युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करवा रहे है। घटनास्थल पर बिखरे पड़े रेल्वे के कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के अधिकारी जिसमे रायगढ पोस्ट प्रभारी राजेश वर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र शास्त्री दल बल के साथ घटनास्थल पर मुस्तेदी के साथ डटे रहे। ताकि मालगाड़ी में लोड सरिया की सुरक्षा किया जा सके। फिलहाल रेल्वे के जीएम, डीआरएम सहित आरपीएफ के आला अफसरों के घटनास्थल पर पहुँच जाने के बाद रेल्वे के इंजीनियर से लेकर ट्रेक सुधार कार्य, बिजली की तारों,खम्बों को दुरस्त करने वाले कर्मचारी युद्ध स्तर पर ट्रैक को चालू करने में कड़ी मशक्कत करते रहे। फिलहाल जामगाँव स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कई गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा है। इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है –

00 रद्द होने वाली गाडियां
1) दिनांक 29 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08736बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रही ।
2) दिनांक 30 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08735रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 30 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08737/08738 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 30 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08861गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल स्पेशल रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 31 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल स्पेशल रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 30 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7) बदिनांक 31 मार्च, 2022 को गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
00 रास्ते में समाप्त होने वाली गाडिया
1) दिनांक 29 मार्च, 2022 को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिल्हा स्टेशन में समाप्त होगी ।
2) दिनांक 30 मार्च, 2022 को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी बिल्हा स्टेशन से ही रवाना होगी ।
3) दिनांक 30 मार्च, 2022 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
