बिलासपुर। सकरी पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने और पैसे मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने खुखरी जब्त किया है और रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस प्रकार है प्रकरण का प्रार्थी निहाल शर्मा पिता निर्मल शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी आसमा सिटी सकरी ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.03.2022 के शाम करीबन 5.15 बजे मैं अपने मोटर सायकल से सकरी महामाया गेट से आसमा कालोनी जा रहा था। महामाया गेट से सामने रोड में एक लड़का मेरे गाड़ी को रोककर पैसे की मांग की और मारपीट करने लगा। मारपीट का कारण पूछने पर पैसे देने के लिए धमकाने लगा और कहा कि मेरा नाम विक्की पाण्डेय है जो करना है कर लेना कहकर गाली देकर पत्थर उठाकर फेक कर मारा तथा मेरे पीछे आकर खड़े अन्य वाहन स्वीप्ट डिजायर व अन्य गाड़ियों को तोड़फोड़ की। धारदार हथियार खुखरी से कांच को तोड़फोड़ किया गया है। मारपीट से मेरे हाथ के पंजे पर एवं दाहिने भंव पर चोट लगा है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल घटनास्थल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त खुखरी को लाकर पेश करने पर जब्ती बनाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानती होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 341, 327, 427, 336, 294, 506 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
