बिलासपुर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राज्य की कला एवं संस्कृति की अमूल धरोहर को सहेजने के लिए रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस कड़ी में कल 31 मार्च को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 11:00 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर से चयनित 12 टीमें हिस्सा लेंगी।जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी, इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन भी किया गया है। इस निर्णायक मंडल में भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के प्राध्यापक सचिन सिंह बरगाह, लोक गायक रामनाथ मानिकपुरी, विनोद ठाकरे तथा विष्णु निर्णेजक शामिल है।गौरतलब है कि छ.ग. अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन तथा कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडलियों को 10 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
