रायगढ़। रायगढ़ व जशपुर जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र कापू के जंगल से ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसमे महिला, उसके बेटे और पोती शामिल है। खून से लथपथ तीनों की लाश देखकर पूरा इलाका दहल उठा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धवईडाँड़ के जंगल में महिला दूहती बाई ( 65 ), उसका पुत्र अमृतलाल ( 30 ) और मासूम पोती अमृता ( 15 ) महुआ बीनने के लिए गांव से दूर एक झोपड़ीनुमा घर बनाकर कई दिनों से निवास कर रहे थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तीनों की खून से लथपथ शव देखा तो हत्या की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतकों के चेहरे व सर पर भारी पत्थर कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम ढिया गया है।
मौके पर बच्ची के सर पर एक भारी पत्थर पड़ा है। संभवत : इसी पत्थर से बच्ची की हत्या की गई है। आसपास बर्तन, जली हुई लकड़ी एवं अन्य चीजें बिखरे पड़े हुए हैं। पुलिस तमाम साक्ष्यों को जुटाने की कोशिश कर रही है तथा ट्रिपल हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए गांव में मृतक परिवार के बारे में पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी का महिला के परिवार से आपसी दुश्मनी तो नहीं थी। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को इकट्ठा कर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों व हत्यारे का पता नहीं चल पाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
