रायगढ़। पार्षद संजना शर्मा की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस ने एक न्यूज पोर्टल के संचालक को गिरफ्तार किया है। संजना ने अपने सुसाइडल नोट में मृतक ने उस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

रायगढ़ की पार्षद संजना शर्मा ने कल जहर का सेवन कर लिया था। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। संजना शर्मा के कमरे से पुलिस ने रायगढ़ थाना प्रभारी को संबोधित करते हुए एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि “पत्रकार अमित पांडेय हमेशा मेरे विरुद्ध झूठे, बेबुनियाद आरोप व संदेह के आधार पर अपने वेब पोर्टल व फेसबुक में लिख रहा है, जिसे पढ़कर दुख होता है। इन समाचारों से क्षुब्ध होकर यदि भविष्य में कोई ऐसा काम कर लूं जिससे मेरी मृत्यु या गंभीर संताप हो तो उसका एकमात्र कारण पत्रकार अमित पांडेय और उसके झूठे समाचार होंगे। इस पत्र को सुसाइड लेटर मानकर पुलिस जांच कर रही है। इस आधार पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर पत्रकार अमित पांडेय को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के मुताबिक पार्षद संजना शर्मा बुधवार रात चूहामार दवा ज्यादा मात्रा में खा लेने की आशंका थी। उसकी तबियत बिगड़ने पर रात में डॉक्टर को भी घर बुलाया गया था। उसे दवाएं दी गई, जिसके बाद वह सो गई थी। अगले दिन सुबह उसकी तबियत फिर बिगड़ी और दोपहर में मौत हो गई। पार्षद संजना शर्मा के अस्पताल में दाखिल होने की खबर मिलने पर कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि जो पत्र पुलिस को मिला है वह संजना शर्मा ने उन्हें वाट्सएप पर भी भेजा था। इस बारे में वे संजना शर्मा से पूछताछ करना चाहते थे लेकिन उसकी मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
