बिलासपुर। स्वजन के असामयिक निधन के बाद नौकरी की बांट जोह रहे दस आश्रितों को शुक्रवार को नगर पालिक निगम बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी दी गई। दृष्टि सभाकक्ष में महापौर रामशरण यादव ने आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन भी मौजूद थ्ो।

महापौर यादव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा के दौरान मन लगाकर काम करें और संस्थान को अपना परिवार समझकरउसकी प्रगति में अपना शत- प्रतिशत योगदान दें। सभापति नजीरुद्दीन ने कहा कि इस पद पर आश्रितों का अधिकार था, जो आज उन्हें मिल गया। इससे निगम की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल व अपर आयुक्त राकेश जायसवाल उपस्थित थ्ो। बता दें कि इसके पूर्व इसी सत्र में 6 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति और निगम के 54 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया था।
00 इन्हें मिली नौकरी
राजकुमार मेश्राम स्वच्छता पर्यवेक्षक, अंजुला सहायक राजस्व निरीक्षक, आलोक मिश्रा सहायक राजस्व निरीक्षक, दीपक पवार सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखराम साहू सहायक राजस्व निरीक्षक, सन्नी मिश्रा सहायक राजस्व निरीक्षक, कुमारी कृति द्बिवेदी स्वच्छता पर्यवेक्षक, साफीना बानो सहायक राजस्व निरीक्षक, प्रिंस यादव सहायक राजस्व निरीक्षक, कुमारी प्रिया लोहिया सहायक राजस्व निरीक्षक।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
