बिलासपुर। पुलिसिया कार्रवाई में किस तरह का घालमेल होता है इसका उदाहरण सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट हो गया गया। चोरी के समय समान की कीमत 60 हजार रुपए था और जब पकड़ाया तो 95 हजार का हो गया। रिपोर्ट में 15 नग मोटर चोरी होने का जिक्र है लेकिन जब्ती 5 नग मोटर का किया गया है। हालांकि ये मानवीय त्रुटि भी हो सकती है लेकिन रकम और मोटर की संख्या दोनों में घालमेल है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सिरगिट्टी निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय पिता विष्णु प्रसाद पांडेय ने 31 मार्च को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट के बांउड्री वाल मे सुरंग बनाकर स्टोर रूम से 15 नग इंडस्ट्रीयल मोटर की चोरी हो गई है। जिसकी कीमत 60000 रू. बताया गया। थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने तत्काल टीम बनाकर क्षेत्र मे संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों पर तस्दीक किया गया। इसी दौरान रात्रि मे कोरमी चैक पाइंट के पास 3 लोग संदिग्ध हालत मे मिले जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. राजेश धुरी उर्फ नन्ना पिता घनाराम धुरी उम्र 28 वर्ष 2. उमेंद उर्फ लाकेश श्रीवास पिता बलराम श्रीवास उम्र 33 वर्ष 3. शत्रुहन धुरी पिता बहोरन धुरी उम्र 32 वर्ष सभी निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का रहने वाले बताया। पूछताछ में हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट से 5 नग इंडस्ट्रीयल मोटर चोरी करना स्वीकार ईया और ऊदल चैहान पिता सामा सिंह चैहान उम्र 60 वर्ष के पास मोटर को ब्रिकी करने की जानकारी दी। आरोपियों व खरीददार के कब्जे से 5 नग इंडस्ट्रीयल मोटर कीमती 95000 रू. जप्तकर आरोपियों को 2.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 411, 34 भादवि तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक धनुश पाटले, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
