बिलासपुर। शहर की एक महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के एक डॉक्टर का नाम सामने आ रहा है जिसने महिला डॉक्टर की सास और ससुर को मैसेज भेज है। इस मामले में डॉक्टर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के संचालक की पत्नी साल 2017 से 2020 तक मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट स्थित SNC कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उनका परिचय डॉ.अशोक दाते से हुआ। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में बातचीत भी करते थे। तब उनके बीच दोस्ती भी थी। बाद में पढ़ाई पूरी होने पर महिला डॉक्टर 2020 में वापस बिलासपुर आ गई। इसके बाद डॉ. अशोक दाते ने यह सब करना शुरू कर दिया। महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके डॉक्टर पति के नाम से उनके ससुर और सास के पास मैसेज भेजा जा रहा है। जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की चेतावनी दी है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक दाते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को डिवाइन लीगल कुरियर कंपनी से कुरियर के माध्यम से उनके डॉक्टर ससुर की क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास के मोबाइल में वॉट्सऐप मेसेज किया गया जिसमे डॉक्टर दाते का नाम सामने आया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
