बिलासपुर। संगवारी महिला समिति एनटीपीसी सीपत द्वारा समाज कल्याण कार्य के अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल 2022 को ब्रम्ह विहार कुष्ठ आश्रम बिलासपुर में राशन सामग्री का वितरण किया गया । महिला समिति बिलासपुर स्थित वृद्धाश्रम , नेत्रहीन कन्या विद्यालय , मातृछाया अनाथश्रम एवं कुष्ठ आश्रम को आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करती रहती है । इसी कड़ी मे संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज प्रजापति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने ब्रम्ह विहार कुष्ठ आश्रम बिलासपुर मे सौजन्य भेंट कर वहाँ के रहवासियों के लिए राशन सामग्री चाँवल , आटा , तेल, दाल, सब्जियाँ, फल इत्यादि प्रदान किया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्षा, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती रचना नाईक एवं समिति की अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
