बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत नगर परिसर में स्थापित सर्वदेव मंदिर में दिनांक 02 अप्रैल 2022 से चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ। आज सुबह सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाला गया तत्पश्चात नवरात्रि के प्रथम दिवस प्रतिपदा पूजन कर घट स्थापना व अखंड ज्योति प्रज्वल्लित किया गया। आज के इस पावन अवसर पर परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति , मुख्य महाप्रबंधक ( सीपत ) ने समस्त कर्मचारियों , परिजनो तथा समस्त हितधारकों को चैत्र नवरात्रि पर्व एवं विक्रम संवत 2079 की शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। इस पूरे पर्व के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन किया जाएगा जिसमे द्वितीया तिथि को परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक ( सीपत ) सपरिवार हिस्सा लेंगे एवं समस्त श्रद्धालुगण सीपत परियोजना व सीपत परिवार की सुख शांति के लिए विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। पर्व के दौरान दिनांक 09 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ एवं दिनांक 10 अप्रैल को रामनवमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर प्रातः 10 बजे से पूजा , हवन, राम जन्मोत्सव, कन्याभोज इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। आज प्रथम दिवस के पूजन अवसर पर श्री अनूप कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक ( एफ जी डी ), ए के बोखड़, उप महाप्रबंधक ( नगर प्रशासन ) , मंदिर समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
