बिलासपुर- शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल” का उन्नयन होने जा रहा है। 1 करोड़ 48 लाख रूपये के डीएमएफ फंड से होने जा रहे उन्नयन कार्य का आज महापौर श्री रामशरण यादव ने भूमिपूजन किया। निर्माण एजेंसी नगर पालिक निगम को बनाया गया है।
दयालबंद में स्थित मल्टीपरपज़ स्कूल की गिनती ऐसे सरकारी स्कूलों में होती है जो शिक्षा तथा कई मामलों में निजी स्कूलों को टक्कर देती है। इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर चुकें कई छात्र आज प्रदेश तथा देश में उच्च पदों पर आसीन है। मलटीपरपज़ स्कूल के उन्नयन कार्य के तहत स्कूल का रंग रोगन,रिपेयरिंग,कक्षाओं में फाॅल सिलिंग,विद्युत सुदृढ़ीकरण, और लैब का आधुनिकी करण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के खेल मैदान को स्मार्ट सिटी से बेहतर बनाया जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा की स्कूल का उन्नयन हो जाने से इसका लाभ शहर ही नहीं बल्कि अंचल के विद्यार्थियों को होगा। बिलासपुर की पहचान जिन चीजों से होती है उनमें एक मल्टीपरपज़ स्कूल भी है। इस स्कूल ने प्रदेश को कई होनहार व्यक्तियों को दिया है,यहां के शिक्षा का स्तर आज भी बहुत ऊंचा है। सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत है,उसी प्रयास का परिणाम है की शहर के पुराने मल्टीपरपज़ स्कूल का कायाकल्प होने जा रहा है।
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन के अलावा एमआईसी सदस्य अजय यादव, कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला, सहायक कार्यपालन अभियंता शोमशेखर विश्वकर्मा, उप अभियंता विकास पात्रे तथा स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाॅफ उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
