खैरागढ़। खैरागढ़ उप चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने आबकारी मंन्त्री कवासी लखमा का एक अलग ही अंदाज देखा। जैसे ही लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की बेहद लोकप्रिय गीत मउहा झरै रे…मउहा झरै रे…शुरू की आबकारी मंन्त्री अपने आपको रोक नही सके और लोककलाकारों के बीच कूद गए। यही नहीं कलाकारों के साथ जमकर डांस किया। लखमा के इस अंदाज को देखकर उपस्थित जन समूह उनके डांस को देखने के लिए दौड़ पड़े।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का रंग दिखने लगा है। राजनीतिक दलों के नेता जनता को अपने पक्ष करने कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे है। यहां 12 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने कई मंत्रियों व विधायकों को मैदान में उतार दिया है। खैरागढ़ विधानसभा के शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। प्रचार अभियान के दौरान नेता कही चाय पर चर्चा कर रहे हैं तो कहीं बाजारों में जाकर वोट मांग रहे हैं।


शनिवार को आबकारी मंन्त्री कवासी लखमा प्रचार के लिए खैरागढ़ में थे। जनता का मनोरंजन करने के लिए लोक कलाकारों की टोली भी मौजूद थी। इस दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा का दिलचस्प अंदाज भी देखने को मिला। गंडई इलाके के ग्राम कृतबांस में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे मंत्री लखमा वहां चल रहे नाचा पार्टी के साथ छत्तीसगढ़ी गाना मउहा झरे…मउहा झरै रे… पर खुद थिरक उठें। मंत्री को दिल खोलकर डांस करता देख लोगो का हुजूम उन्ही के तरफ बढ़ गए। यही नहीं लोगों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी बेबाक बोली के लिए भी मशहूर हैं। उसके बाद अपने अंदाज में डांस करने लगे। कलाकारों को छोड़कर सभी का ध्यान लखमा पर ही गया। मंत्री लखमा ने इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत इस उप चुनाव में तय है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
