बिलासपुर। नेक की टीम दो दिनों के लिए बिलासपुर पहुंच रही है। सोमवार और मंगलवार को टीम CMD कॉलेज का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान यहां उपलब्ध संसाधनों को परखने के बाद UGC मीले बजट की उपयोगिता को भी परखेंगे।
प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित CMD कॉलेज का निरीक्षण करने नेक की टीम पहुंच गई है। सोमवार से दो दिनों तक नेक की टीम कॉलेज का निरीक्षण करेगी। कॉलेज प्रबंधन इस निरीक्षण को गोपनीय रखने का प्रयास कर रही है। कॉलेज के सभी कर्मचारियों, प्राध्यापकों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। यही नही नेक टीम को दिखाने के लिए बाहर से भी प्राध्यापक बुलाने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि UGC से मिले फंड में भारी घालमेल है। यदि नेक टीम के सामने कालेज प्रबंधन की पोल खुल गई तो ग्रेड मिलना तो दूर UGC से फंड मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। विशेषकर स्मार्ट क्लास बनाने में भारी गफलत है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के सभी कॉलेजों के नेक टीम से निरीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद कॉलेजों को उनके यहां उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के आधार पर ग्रेड ढिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
