बिलासपुर। कलेक्ट्रेट में घूम रही ये वृद्ध महिला न्याय पाने के लिए भटक रही है। इसको इनके पोतों ने गाली-गलौच करते हुए घर से निकाल दिया है और इसकी दो डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया है।

कुदुदंड की रहने वाली इस वृद्ध महिला का नाम चांद बाई है। कलेक्ट्रेट में परेशान हाल में इधर-उधर घूमते देख democrecy.in ने पूछताछ की तो कलेक्टर, एसपी के नाम पर शिकायत की प्रति दिखाते हुए बताई की उनके पोते रोहित सिंह और आशीष सिंह दोनो पिता अशोक सिंह ने मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट की और मेरे पैतृक हक की भूमि / मकान से बेदखल कर दिया। अभी वह अपने बेटी-दामाद के साथ रहती है। हाथ मे रखी शिकायत के अनुसार मौजा कुदुदण्ड वार्ड नं . 16 तहसील व जिला बिलासपुर छ ० ग ० स्थित भूमि खसरा नं . 181 / 4 रकबा 0.06 ए स्थित है। खसरा नं . 181/4 रकबा 0.06 ए में से 02 डिसमिल भूमि बची हुई है जिसमें मेरे अन्य वारिसानों का भी हक है। मेरे छोटे पुत्र अशोक सिंह के पुत्र रोहित सिंह एवं आशीष सिंह के द्वारा उनके हक में 02 डिसमिल भूमि दिये जाने के बाद भी उनके द्वारा मेरी बची हुई खुली भूमि जिसके कुछ हिस्से में मकान बना हुआ है में, मैं एवं मेरे अन्य वारिस निवासरत है। इस जमीन और मकान में रोहित सिंह एवं आशीष सिंह ने अवैधानिक रूप से कब्जा कर उस पर मकान का निर्माण करा रहा है। वृद्ध महिला ने रोहित सिंह एवं आशीष सिंह के द्वारा बलपूर्वक कराये जा रहे निर्माण पर आपत्ति करने से दोनो नाती मुझे गाली गलौच कर मेरे साथ मारपीट कर रहे है। मुझे मेरे ही पैतृक भूमि से बेदखलकर रह है। वो प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग कर रही है साथ ही दोनों नाती के खिलाफ कार्यवाही चाहती है। वृद्ध महिला का कहना है कि 30.11.2021 को पुलिस महानिरीक्षक, निगम आयुक्त एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को शिकायत कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
