
बिलासपुर। मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों में भी यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा हेतु फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा से संबधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता के साथ पूरा किया जा रहा है |
इसी संदर्भ में बिलासपुर-कोरबा सेक्शन के सरगबुँदिया स्टेशन में यात्रियों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य को तीव्रगति से पूरा करने हेतु आज दिनाँक 01 फरवरी 2021 को इसमें गर्डर स्थापित करने का कार्य किया गया। सुरक्षा के सभी मानकों के अनुपालन के साथ अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा सजगता एवं सतर्कता से कार्य करते हुये 33.45 मीटर लंबे तथा 39 टन वजनी गर्डर को 140 टन क्षमता वाली क्रेन की सहायता से सफलता पूर्वक स्थापित किया गया।
इस फुटओवर ब्रिज के निर्माण पूरा होते ही सरगबुँदिया स्टेशन के यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
