बिलासपुर। शहर से लगे चिंगराजपारा से बकरी चोरी का दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं है बल्कि बेहद रईस है। क्योंकि वो बकरी चोरी करने के लिए पैदल या छोटी-मोटी गाड़ी में नहीं जाता है बल्कि 40 लाख रुपए से अधिक कीमत की कार होंडा सिटी में जाता है। लेकिन बार वो CCTV में कैद हो गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी तो कई चोरी का खुलासा हो सकता है, क्योकि ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में बकरी चोरी की ढेरों शिकायत है।

बिलासपुर में होंडा सिटी कार सवार दो रइसजादे युवकों ने बकरी चोरी कर लिया। बकरी चोरी कर ले जाते कार सवार युवक CCTV कैमरे में कैद हो गए हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार सवार बकरी चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस अब तक बकरी चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। चोरी की यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी में रहने वाला सुनील राजपूत पान ठेला चलाता है। वह अपने घर में बकरी पालन करता है। उसके पास 15 बकरियां थी। बीते पांच अप्रैल की सुबह करीब 9.30 बजे उनकी बकरियां खेत में चारा खा रही थी। तभी वहां होंडा सिटी कार में सवार दो युवक आए। युवक उनकी बकरियों को पकड़कर कार में रखने लगे। उनकी इस हरकत को देवन चाल में रहने वाले देवा ने देखा। लेकिन, पहले उसे कुछ समझ नहीं आया कि लड़के क्या कर रहे हैं और बकरियों को क्यों पकड़ रहे हैं। बकरियों को कार में रखने के बाद उसे बकरी चोरी करने वालों का माजरा समझ में आया। वह चिल्लाते हुए कार तरफ दौड़ा तब तक युवक बकरी लेकर तेजी से भाग निकले।
देवा ने कार सवार युवकों के बकरी चोरी करने की जानकारी सुनील राजपूत को दी। सुनील ने चोरी की शिकायत पांच अप्रैल को ही पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने पहले केस दर्ज नहीं किया। तब युवक ने पास के ही दुकान में लगे CCTV फुटेज देखा और देवा से कार की पहचान कराई। बताया गया कि बकरी चोरी करने दो युवक होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 10 IA में सवार होकर आए थे और कार में बकरियों को भर कर ले गए हैं। फुटेज सामने आने पर सुनील ने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर पुलिस ने 6 अप्रैल को चोरी का केस दर्ज किया है। सुनील राजपूत ने बताया कि उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेल लेकर गई है। कार सवार युवकों की पहचान करने के लिए वह CCTV फुटेज सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर अब तक चोरों की जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस का कहना है कि चोरी का केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
