रायपुर। उरला इलाके में एक चार साल के मासूम बालक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बालक को उसका पड़ोसी ही पहले अपहरण किया फिर बेमेतरा श्मशान गृह में मिट्टीतेल डालकर जल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

5 अप्रैल को बच्चे की माँ पुष्पा, चेतन व उसके पति जयेंद्र ने पुलिस को सुचना दी कि उसका पड़ोसी पंचराम सुबह 10 बजे उनके घर आया था और उनके दोनों बेटों दिव्यांश (6 वर्ष) और हर्ष चेतन (4 वर्ष) को घूमाने के नाम पर अपनी बाइक में ले गया लगभग आधे घंटे बाद आरोपी ने बड़े बेटे दिव्यांश को तो घर लाकर छोड़ दिया लेकिन छोटे बेटे हर्ष को चेतन लेकर चला गया है। जिसके बाद थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल अपहृत बच्चे और संदेही पंचराम की खोजबीन शुरू की और आस पास के CCTV फुटेज खंगाले गए। सघन जाँच और तकनीकी एनालीसिस के बाद आरोपी के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद 7 अप्रेल को रात्रि में पंचराम को ट्रेस कर नागपुर के पास से हिरासत में लिया गया और पुछताछ शुरू की गई। शुरूआती पुछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती दिखाने पर आरोपी पंचराम ने अपराध कबुल कर लिया और बताया कि 5 अप्रेल को सुबह लगभग 10 बजे बालक हर्ष चेतन को अपने साथ लेकर गया था और इसके लगभग आधे घंटे बाद ही ग्राम हसदा, जिला बेमेतरा के श्मशान के पास ले जा कर हर्ष चेतन के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसे जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण मृतक बालक की माँ से प्रेम को बताया। आरोपी ने बताया कि वह मृत बालक की माँ से प्रेम करता था और दोनों बच्चों को अपने प्रेम की राह में काँटा मानता था। इसी कारण उन्हें अपने रास्ते से हटना चाहता था। इसीलिए उसने बच्चे को अपने साथ घूमने के बहाने साथ ले जाकर मासूम पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया और उसकी हत्या कर दी। बहरहाल मासूम की माँ ने इस प्रेम प्रसंग वाली बात से इंकार किया है। मामले में संभावित सभी पहलुओं की अभी भी विस्तृत जाँच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
