बिलासपुर। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सरकंडा पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 लाख की सट्टा-पट्टी, एक लैपटॉप, 2 मोबाइल और 30 हजार रुपए नगद जब्त किया है।

9 अप्रैल 2022 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना की थाना सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। सूचना पर हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर तथा परिवेश तिवारी प्रभारी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा अपने मोबाइल एवं लैपटॉप में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया। सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 2 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 6 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।
संपूर्ण कार्यवाही ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
