बिलासपुर। राज्यसभा जाने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया और कहा की वो मेरी अंतिम इच्छा है। मरने के पहले एक बार राज्यसभा जाने की इच्छा है। ये अलग बात है कि आज जाउ, कल जाउं या कब जाउं। लेकिन किसको राज्यसभा भेजना है ये भी पार्टी हाईकमान को तय करना है। क्योकि सभी जगह जा चुका हूं केवल राज्यसभा बच गया है। दरअसल Democrecy.in ने उनसे पूछा था कि आप भी राज्यसभा जाने की इच्छा जता चुके है और राजस्व मंत्री भी कह रहे है कि यदि महंतजी चाह लेंगे तो उन्हें राज्यसभा जाने से कोई रोक नही सकता, तो क्या राज्यसभा फाइनल माना जाए ?

अपने अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास पहले कांग्रेस के दिवंगत नेता वसंत शर्मा के घर हो रहें श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए इसके बाद महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पहुंचकर उनकी माता जरही देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महापौर यादव और परिवार को शोक सांत्वना व्यक्त करते हुए स्व.जरही देवी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए। इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से विपक्ष में संख्या कम होने के कारण थोड़ा कमजोर है। संख्या कम होने के बाद भी उन्हें पर्याप्त समय उन्हें देता हूँ। इसके कारण सत्ता पक्ष के लोग नाराज भी होते है। लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद ही मैंने कहा था कि न काहू से दोस्ती न काहू से बैर …, मैं पूरी तरह से निष्पक्ष रहूंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं एक कबीरपंथी हुं, इस लिहाज से सम्मान सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूँ, लेकिन यज्ञ कराने में विश्वास नहीं करता। मैंने कोई यज्ञ नहीं कराया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है। वह उसके लिए बनाए नियमों के अनुसार चलता है। रही बात रिफॉर्म की तो राज्यपाल से पूछुंगा की अध्यक्ष होने के नाते मैं क्या रिफॉर्म कर सकता हूँ।
इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, सभापति शेख नजीरूद्दीन, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, अशोक अग्रवाल, मुंशीराम उपवेजा, भुवनेश्वर यादव, आशीष सिंह ठाकुर, भास्कर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, संध्या तिवारी, पुष्पेंद्र साहू, अजय यादव, पार्षद श्याम पटेल, सुरेश टंडन, अमित भारते सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
