छत्तीसगढ़। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी कार्यशैली, बयानबाजी और लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। इस बार वे देवी मंदिर में झुपने और सोंटा खाने के लिए सुर्खियों में है। अवसर था दोरनापाल के शीतला मंदिर में आयोजित मड़ई मेले का जहां वे जमकर झुपे भी और सोंटा भी खाते रहे।


बस्तर में लोकप्रिय होने के कारण आदिवासी परंपरा, संस्कृति और उत्सवों में वो बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। मंगलवार को भी कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा के दोरनापाल गांव में प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मंडई मेले में शामिल हुए। यहां देवी की पूजा-अर्चना के समय वे पारंपरिक वेशभूषा धोती पहने, फिर सिरहा-गुनिया के साथ उन्होंने देवी की आराधना की, इसके बाद जैसे ही ढोल की परंपरागत थाप सुनाई दी वे अन्य बैगा-गुनिया के साथ झूमने लगे। मंत्री कवासी लखमा की इस भक्ति-भावना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नहीं परंपरा के अनुसार अपने आपको सोंटा भी मारा। आबकारी मंन्त्री के इस रूप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़पड़ी। जिसके हाथ मे भी स्मार्टफोन और एंड्रॉइड फोन था वो वीडियो बनाने लगे। देर शाम तक उनका ये वीडियो हजारों लोगों के बीच वाइरल हो चुकी थी।

00 58 गांव के भक्त पहुचते है मंदिर
कई सालों से किया जा रहा मेले का आयोजन
सुकमा जिले के दोरनापाल में स्थित मां शीतला के मंदिर में कई सालों से 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आदिवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। यही वजह है कि इस मेले में आस-पास के 58 गांव के देवी-देवता के देव विग्रह लेकर सिरहा-गुनिया पहुंचते हैं। मेले के अंतिम दिन क्षेत्र में खुशहाली हो और आदिवासियों पर किसी प्रकार का कोई संकट न आए इसके लिए विशेष पूजा कर कामना की जाती है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
