बिलासपुर। प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि मोदीजी की मंहगाई के कारण प्रति एकड़ उत्पादन लागत 3 हजार 5 सौ रुपए बढ़ गया है। मोदीजी जब प्रधानमंत्री बने तो डीजल की कीमत 52 रुपए लीटर थी आज 110 रुपए लीटर से ज्यादा हो गया है। एक एकड़ खेत मे 13 घंटे ट्रेक्टर चलते है। केवल ट्रेक्टर का खर्च में ही दुगनी वृद्धि हो गई है। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सवाल पर वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

कृषि समृद्धि मेला का शुभारंभ करने पहुंचे कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि कोरोना के कारण कृषि मेला नहीं कर पा रहे थे। अब कोरोना खत्म हो गया है तो आयोजन शुरू कर रहे है। इस मेले में कृषि करने के आधुनिक तरीको की जानकारी दी जाएगी, बाजार में जो नए कृषि उपकरण आ रहे है किसानों को उसकी जानकारी दी जाएगी। बिजली की दर में बढ़ोतरी के सवाल पर श्री चौबे ने कहा कि जब कोयला, पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ेगी तो स्वाभाविक है सभी चीजों की कीमत बढ़ेगी। बिजली के उत्पादन में इन तीनों चीजो का उपयोग होता है। लिहाजा उसका असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि मोदीजी महंगाई के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हो रहे है, प्रति एकड़ उत्पादन लागत में 3 हजार 5 सौ रुपए बढ़ गया है। जबकि इस अनुपात में किसानों को उत्पादन का मूल्य नहीं मिल रहा है। जब उनसे सिंचाई विभाग की गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिकायत आएगी तो कार्यवाही जरूर किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया था लेकिन सिंचाई विभाग ने अभी तक एक भी कार्रवाई नही की है। इस सवाल पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके केवल इतना कह की कोई है तो नाम बताएं कार्रवाई की जाएगी। जबकि सबसे ज्यादा लगभग ढाई सौ कर्मचारी सिंचाई विभाग में ही नौकरी कर रहे है जो फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे है।
00 अटल बिहारी बाजपेयी ने भी तो चारा फेंक था
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में तीन उप चुनाव हुए है और तीनों में रिकार्ड जीत हासिल हुई है, खैरागढ़ में भी कांग्रेस अच्छी खासी अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भूपेश बघेल का चेहरा और जिला बनाने की घोषणा कारगर साबित होगा। जब उनसे जिले को चारा बनाकर मतदाताओं के सामने फेंकने का आरोप लगा तो उन्होंने प्रतिप्रश्न किया कि अटल बिहारी बाजपेयी ने जब ये कहा था कि आप 11 मे 11 सांसद चुनकर भेजो तो मैं छत्तीसगढ़ अलग राज्य बन दूंगा, ये क्या था ? क्या ये चारा नहीं था ?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
