बिलासपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में द्वीप प्रज्जवलन एवं राज्य गीत के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी की दिशा में समृद्ध बनानेे, उन्हें नवाचारों तथा नये आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और गांवों के खेत-खलिहानों में समृद्धि आने से छत्तीसगढ़ में भी समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की तरक्की तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकलिप्त है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियां निश्चित रूप से किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलती है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रगतिशील एवं उन्नतशील किसानों को योजना अंतर्गत चेक का भी वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान के मामले में आत्मनिर्भर बना है, परंतु दलहन, तिलहन के उत्पादन में कार्ययोजना बनाकर प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग में डेयरी, फ्लोरीक्लचर तथा हार्टीकल्चर की अपार संभावनाएं मौजूद है। शासन स्तर पर बेहतर रणनीति के साथ कार्ययोजना बनाकर इस दिशा में प्रयास किया जा सकता है। किसानों को संबोधित करते हुए सांसद अरूण साव ने कहा कि किसानों को तरक्की के लिए आधुनिक कृषि पद्धति अपनाना जरूरी है। इससे न केवल उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। सरकार की बेहतर नीतियों के कारण ही किसान समृद्धि के वाहक बनते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि कृषि मेला उन्नत खेती तथा आय के साधन बढ़ाने का माध्यम है। इसके जरिए किसानों को खेती-किसानी से जुडे़ नई-नई तकनीकों की जानकारी भी मिलती है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बिलासपुर में 21 साल बाद इस विशाल मेले के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन की नीतियों से कृषि क्षेत्र में न केवल शोध को बढ़ावा मिला है, बल्कि किसानों के जीवन में भी समृद्धि आई है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव तथा मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर.निषाद, विशेष सचिव कृषि विभाग डॉ. एस.भारतीदासन, संचालक कृषि विभाग यशवंत कुमार सिंह, संचालक पशु विभाग श्री संजय चंदन त्रिपाठी, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एस.एस.पी. श्रीमती पारूल माथुर सहित राज्य भर से आए बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मेला 15 तारीख तक चलेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
