
कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के देवपहरी में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक ब्यक्ति को गिफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमु पहाड़ी (45 वर्षीय) अपने पूरे परिवार के साथ संतुराम के यहां काम करता था। अचानक संतुराम ने उन्हें काम से निकल दिया। इसके बाद धरमु अपनी तीन बेटी और पत्नी के साथ अपने गांव जाने वापस निकल गए, इसी बीच संतुराम अपने कुछ साथियों के साथ बाइक में सवार होकर इनके पास पहुंचा। परिवार को घर छोड़ने की बात कहकर मृतक की पत्नी और एक छोटी बेटी को बाइक में बैठाकर ले गया। वापस आकर संतुराम ने धरमु और उसकी दो बेटी ( एक 16 वर्ष, दूसरी 4 वर्ष) को डरा धमका कर जंगल की ओर ले गया। धरमु और उसकी छोटी बेटी को पत्थर से कुचलकर मार डाला और 16 वर्षीय नाबालिग को जिंदा दफन कर दिया। नाबालिग से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर घटना स्थल पर रवाना हो गए है। वहीं लेमरू पुलिस ने मुख्य आरोपी संतुराम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को जिंदा दफन कर दिया। संतुराम की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को निकाला। इस दौरान उसकी सांस चल रही थी। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों से धरमु की दुश्मनी थी। हत्या के संदेह में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है कि आखिर हत्या का कारण क्या है। बुधरू की पत्नी ने बताया कि वो पिछले एक साल से सतरेंगा निवासी संतुराम के यहां पति-पत्नी और तीन बच्चियों के साथ रहकर मवेशी चराते थे। दो दिन पहले संतुराम ने कहा कि अब आप लोग अपने गृहग्राम चले जाओ, तब पूरा परिवार पैदल जा ही रहे थे कि गढ़ के पास संतुराम तीन बाइक में 6 लोगों के साथ आया और उसे 2 साल की छोटी बेटी को घर तक घर छोड़ने की बात कहते हुए जबरदस्ती ले गए और आधे रास्ते में छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने गृहग्राम पहुंची। देर रात तक जब पति और दोनों बच्चियों को घर नहीं पहुंचे तो खुद दो दिनों तक जंगल और आसपास तलाश करती रही। आज लेमरू थाना पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। तब जाकर पुलिस ने पहले संतुराम को पकड़ा और पूछताछ में घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम देना कबूल किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
