दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हो गया है। आतिशबाजी के दौरान दुर्गा पंडाल में आग लग गई और पूरा पंडाल जल के खाक हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन दुर्गा समिति की मेहनत में पानी फिर गया है। पंडाल अब मूर्ति स्थापित करने लायक नहीं रही।
राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव शुरू होने से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल तक पहुंची और देखते ही देखते पूरे पंडाल को अपने चपेट में ले लिया। महीनेभर से बनाया जा रहा थीम आधारित पंडाल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के ठीक बगल में फेस रिवील कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। रात करीब 9:15 बजे कार्यक्रम के दौरान समिति के लोग आतिशबाजी करने लगे। यही आतिशबाजी आग लगने का कारण बना। चिंगारी पंडाल तक पहुंच गई और पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी के साथ पहुंची लेकिन कपड़े से बना पंडाल पूरी तरह से जल चुका था। पंडाल के बांस में आग पकड़ी हुई थी जिले फायर ब्रिगेड की टिम ने बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई हताहत नहीं हुआ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *