बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों आइडिया कंपनी के टावर से चोरी करके 7 बैटरी को बेच दिया था। पुलिस ने खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अनुप पटेल पिता दिनेश पटेल उम्र 22 साल निवासी माउगंज थाना माउगंज जिला रिवा मध्यप्रदेश वर्तमान पता पुराना बस स्टैंड सीपत ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आईडिया कंपनी में टेकनिशियन के पद पर पिछले छः माह से कार्यरत है। आईडिया कंपनी का टावर नवाडीह सीपत तिवारी चाल में लगा हुआ है। जिसमें सात नग अमर राजा कंपनी का बैटरी स्टोर रूम में रखा हुआ था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टोर रूम का ताला तोडकर, चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना प्रभारी सीपत ने चोरी की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर तत्काल अज्ञात आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर रवाना किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर संदेहियों (1) प्रमोद पटेल, (2) संतोष सिदार, (3) मन्नू सिंह चैहान, (4) राजेन्द्र यदव, (5) देवी प्रसाद यादव सभी निवासी नवाडीह चौक सीपत को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सात नग बैटरी को चोरी करके झलमला निवासी अरमानुद्दीन के पास बेचने की जानकारी दी। आरोपी (1) प्रमोद पटेल, (2) संतोष सिदार, (3) मन्नू सिंह चैहान, (4) राजेन्द्र यदव, (5) देवी प्रसाद यादव एवं खरिदार आरोपी अरमानुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

00 गिरफ्तार आरोपी गण –
01 प्रमोद पटेल पिता पिरित राम पटेल उम्र 45 साल साकिन चंगोरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा हा०मु० नवाडीह, माता चौरा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
02 संतोष सिदार पिता स्व. गणेश सिदार उम्र 55 साल साकिन नवाडीह माता चौरा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
03 मन्नू सिहं चैहान उर्फ लक्ष्मण सिंह पिता स्व. नर्मदा सिंह चैहान उम्र 50 साल साकिन नवाडीह माता चौरा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
04 राजेन्द्र यादव उर्फ सुखदेव यादव पिता दुःखीराम यादव उम्र 40 साल साकिन नवाडीह चौरा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
05 देवी प्रसाद यादव पिता स्व. देवारी लाल यादव उम्र 30 साल साकिन नवाडीह चौरा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
06 अरमानुद्दीन पिता क्षम्मु मिंया उम्र 42 साल साकिन झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *