सूरजपुर। जिले के महावीरपुर से मां और बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था जबकि मां का शव घर के अंदर मिला है। मृतका बेलटिकरी शासकीय स्कूल में टीचर थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 43 से लगे सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले थे। उसकी बेरहमी से हत्या करने के बाद शव फेंकने की आशंका है। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था।
बाद में मृतक की पहचान कार्मल कान्वेंट स्कूल बिश्रामपुर में पढ़ने वाले छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई। सुजल की पहचान होते ही पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है।
पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटक रहा था। उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने उसके परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मां और बेटे की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। देर रात होने की वजह से शव को घर में ही छोड़कर घटनास्थल को सील कर दिया गया। आशंका है कि आरोपियों ने घर में पहले शिक्षिका की हत्या के फिर छात्र को कहीं और ले जाकर उसकी हत्या की है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
