रायपुर। अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सवाल-जवाब के दौरान जब एक मीडिया कर्मी की माइक आईडी जमीन में गिर गई तो मुख्यमंत्री ने स्वयं उसे उठाकर माइक आईडी सौंपी और मजाकिया छत्तीसगढ़ी लहजे में कहा ” मोर गोड़ में लागे हे बाबू”। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिए 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे मंच से नीचे उतरे और मीडिया वालों से बात करने लगे। इसी दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी के हाथ से उसका आईडी गिर गया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तत्काल नीचे झुके और आईडी उठाकर पत्रकार को सौंपा, फिर मजाकिया लहजे में कहा ” मोर गोड़ में लागे हे बाबू…। इसके बाद वे पीछे मुड़कर वापस चले गए।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
