बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में बायोटायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने के उपरांत स्टेशनों के प्लेटफार्म के ट्रैक में बनाई गई वॉशेबल एप्रान के बदले बैलास्टेड ट्रैक बिछाने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
इसी संदर्भ में बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 के वॉशेबल एप्रान के बदले बैलास्टेड ट्रैक बिछाने का कार्य दिनांक 16 अप्रैल 2022 से 07 मई 2022 तक ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस दौरान प्लेटफार्म नं 01 से गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। इसके फलस्वरूप इस दौरान प्लेटफार्म नं 01 में ठहरने वाली वाली सभी गाड़ियों को प्लेटफार्म नं 02-03 से नियंत्रित की जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से अनाउंसमेंट की जाएगी तथा डिस्प्ले बोर्ड में डिस्प्ले भी की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
