रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 15 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है। इस बीच नया जिला बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। संभव है रविवार शाम तक ने जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। दोपहर साढ़े 1 बजे तक 10वें राउंड की गिनती पूरी कर ली गई थी, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा 12155 वोटों से आगे थीं। दूसरे नंबर बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल हैं। कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी के बीच वोटों का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच छग कांग्रेस ने ट्वीट कर जानकारी दी है और बताया कि 15 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 15633 वोटों से आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर एक बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से नरेंद्र सोनी को 561, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से मोहन भारती को 222, फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी से विप्लव साहू को 1183, अरुणा बनाफर निर्दलीय को 312, साधुराम धुर्वे निर्दलीय को 382, नितिन कुमार भांडेकर निर्दलीय को 799, आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से ढालचंद साहू को 196, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संतोषी प्रधान को 387 वोट मिले थे। जबकि नोटा को इन सब पर भारी था. दोपहर एक बजे तक हुई मतगणना में नोटा को 1497 वोट मिल चुके थे। कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी के बाद नोटा क्रमश: तीसरे नंबर पर है।
इधर खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझान आते ही नया जिला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने सामान्य प्रशासन और राजस्व विभाग के अफसरों को रविवार को भी काम पर बुला लिया है। रविवार शाम तक जिला गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसमें नए जिले की सीमा आदि पर दावा-आपत्ति भी मंगाने की प्रक्रिया भी शामिल होगी। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बकायदा घोषणापत्र जारी किया था। इसमें पहला ही वादा नए जिले का था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने चुनावी जनसभाओं में यह वादा बार-बार दोहराते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था, 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा और 17 अप्रैल को ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ नया जिला बन जाएगा। कांग्रेस का पूरा प्रचार अभियान इस जिले की घोषणा के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
