कोरबा। काले हीरे की नगरी चोरों से मुक्त नहीं हो पा रही है। कोयला चोर तो सक्रिय है ही कबाड़ की चोरी करने वाले भी सक्रिय है। पुलिस ने फिर से चोरी की कबाड़ जब्त की है लेकिन पुलिस को देखकर चोर भाग निकले।


मिली जानकारी के अनुसार रजगामार क्षेत्र में एसईसीएल की खदान के पास स्थानीय पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां पर कबाड़ चोर सक्रिय है। दल-बल के साथ पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी तो भाग खड़े हुए लेकिन मौके कबाड़ से भरी पिकअप छोड़ गए जिसे जब्त किया गया है। पुलिस ने पिकअप संख्या सीजी.10एएस.2044 को कबाड़ के साथ पकड़ा गया है। जो एसईसीएल रजगामार से चोरी किया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर इसके मालिक और चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस तरह की घटनाएं पहले कुसमुंडा, दीपका, गेवरा खदानों में हो रही थी लेकिन अब चोरों ने रजगामार को अपना ठिकाना बनाया है। यह बात अलग है कि खदानों की सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ, विभागीय सुरक्षा के साथ-साथ त्रिपुरा राइफल्स को जिम्मेदारी दी गई है और वेतन व सुविधाओं पर हर महीने कई करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इन सबके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
