बिलासपुर। रायगढ़ जिले में कांग्रेस विधायक के बेटे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर पहले गाड़ी वालों के साथ मारपीट की और थाने में आरक्षक की वर्दी फाड़कर हाथापाई की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। लेकिन अब तक विधायक का आरोपी बेटा पुलिस की पकड़ से बाहर है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक की थाने में घुसकर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। विधायक के पुत्र ने शुक्रवार की देर रात रायगढ़ के कोतरारोड थाने में घुसकर पुलिस आरक्षक से भी जमकर मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इतना ही नहीं विधायक के बेटे ने रायगढ़ की सड़क पर भी जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिसको लेकर पुलिस ने शनिवार की सुबह एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस थाने में आरक्षक से मारपीट के कुछ फोटो भी सामने आए हैं, जिसमे विधायक पुत्र ( पर्पल शर्ट पहने ) पुलिस जवानों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहा है। इसका वीडियो भी थाने के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है, लेकिन आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस अब तथ्यों को छिपाकर विधायक पुत्र को बचाने में लगी हुई है। शिकायत के मुताबिक शुक्रवार की रात 1 बजे के करीब रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का पुत्र अपने कुछ दोस्तों के साथ कोतरारोड इलाके में सड़क पर आने जानेवाली गाड़ियों को रोककर गुंडागर्दी करते हुए लोगो से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर को जबरदस्ती रोककर उसके ड्राइवर और क्लीनर के साथ भी जमकर मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक ड्राइव ने अलमुद्दीन ने बताया कि हमें जबरदस्ती रोका। हम रुक गए तो ट्रेलर के कांच पर पथराव करने लगे, हमें गाड़ी से उतारकर मारा। थाने पहुंचे तो यहां भी आ गए। यहां थाने में घुसकर हमारे और पुलिसवालों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
