बिलासपुर। भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तुरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी से एक बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकल गए थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है और 3 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर की है जब कुछ लोग घटना स्थल पर ही खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में जिन तीन लोगों के मौत की जानकारी मिली है उनमें सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
