सेंट्रल यूनिवर्सिटी का 9वां दीक्षांत समारोह, 141 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 81 शोधार्थियों को PHD की उपाधि, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि

बिलासपुर। गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बक 9वां दीक्षांत समारोह 20 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इस समारोह में मेरिट आने वाले 141 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 81 शोधार्थियों को PHD की उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह के एक दिन पहले मंगलवार को रिहर्सल होगा।

यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से कजरच करते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने बताया कि नवम दीक्षांत समारोह बुधवार 20 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे रजत जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ . सुभाष सरकार, केन्द्रीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव भारतीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली है। प्रोफेसर अशोक गजानन मोडक, कुलाधिपति गुरु पासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। श्री चक्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 2019-20 और 2020-21 यानी दो साल के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, पीएचडी उपाधि और डिग्रियां वितरित की जाएगी। अतिथियों के हाथ से कुल 141 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 81 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। प्रो चक्रवाल ने बताया कि 141 पदकों में विश्वविद्यालय स्वर्ण मंडित पदों की संख्या 129 है शेष मेडल दानदाता मेडल होगा। सत्र 2019-20 में 68 विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित पदक जिनमें 06 विद्यार्थियों को दानदाता पदक, 01 विद्यार्थी को गुरु घासीदास पदक एवं 01 विद्यार्थी को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सत्र 2020-21 में 73 विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित पदक जिनमें 06 विद्यार्थियों को दानदाता पदक, 02 विद्यार्थियों को गुरु घासीदास पदक एवं 01 विद्यार्थी को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। सत्र 2019-20 में आकृति ताम्रकार एवं 2020-21 में प्रांजल सिंह को को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

00 तीन को मिलेगा गुरु घासीदास पदक

प्रो चक्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि सत्र 2019-20 में भविष्य कुमार देवांगन एवं 2020-21 में लाल बहादुर साहू व श्रेया मिश्रा को गुरु घासीदास पदक से सम्मानित किया जाएगा।

00 बैठक एवं प्रवेश ब्यवस्था

नवम दीक्षांत समारोह में रजत जयंती सभागार में आयोजित की गई है। सभागार में दीक्षांत मंच की ओर जाने पर दाहिने एवं बायें दोनों ही ओर A से लेकर Y तक पंक्तियां निर्धारित की गई हैं। दाहिनी ओर 25 पंक्तियां A1 से Y1 तक चिन्हित होंगी। बांयी ओर की 25 पक्तियां A2 से Y2 तक चिन्हित होंगी। उक्त के अतिरिक्त समारोह स्थल की सम्पूर्ण प्रवेश एवं बैठक व्यवस्था पर कुलानुशासक मण्डल एवं अनुशासन समिति का नियंत्रण रहेगा। बाहरी प्रवेश द्वारों पर विश्वविद्यालय केन्द्रीय सुरक्षा अनुभाग के सहायक सुरक्षा अधिकारी एवं पर्यवेक्षक वर्दी में तैनात रहेंगे। सभागार के बरामदे में स्थित हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार से केवल दीक्षांत शोभायात्रा का प्रवेश एवं निर्गमन होगा। इस प्रवेश द्वार से किसी भी अन्य ब्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।

00 भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा

सप्तम दीक्षांत समारोह से भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा का चयन किया गया है। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के स्थानीयता को प्रदर्शित करने के लिए कोसा को विशेष रूप से शामिल किया गया है। दीक्षांत शोभायात्रा के सम्मानीय सदस्यों, स्वर्ण मंडिल पदक प्राप्त करने वाले छात्रों एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पृथक – पृथक वेशभूषा रखी गई है। दीक्षांत समारोह शोभायात्रा में शामिल होने वाले अतिथि एवं सदस्यों हेतु वेशभूषा पुरुष के लिए सफेद कुर्ता – पजामा, कोसा जैकेट, पीली पगड़ी एवं पीला पटका और महिलाओं के लिए कोसा साड़ी ( रेड बॉर्डर ), कोसा जैकेट, पीली पगड़ी एवं पीला पटका रहेगा। जबकि स्वर्ण मंडित पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए ( पुरुष ) – सफेद कुर्ता – पजामा , ओरेंज पगड़ी एवं पीला पटका ( महिला ) – कोसा साड़ी ( रेड बॉर्डर ), ऑरेंज पगड़ी एवं पीला पटका पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों हेतु वेशभूषा ( पुरुष ) – सफेद कुर्ता – पजामा , लाल पगड़ी एवं पीला पटका ( ) ( महिला ) – कोसा साड़ी ( रेड बॉर्डर ), लाल पगड़ी एवं पीला पटका निर्धारित किया गया है।

00 दीक्षांत समारोह समितियों का गठन

इनमें समस्त तैयारियों एवं व्यवस्था हेतु समग्र रूप से विभिन्न समितियों के मध्य समन्वय एवं कार्य संचालन हेतु प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव को संयोजक एवं डॉ . आर . के . शर्मा परीक्षा नियंत्रक, डॉ . संपूर्णानंद झा उप – कुलसचिव परीक्षा तथा डॉ . एम.एन. त्रिपाठी अधिष्ठाता छात्र कल्याण को सह संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही 01. निमंत्रण पत्र एवं दीक्षांत समारोह से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज की मुद्रण व्यवस्था समन्वयक प्रोफेसर बी.एन. तिवारी । 02. निमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था एवं अतिथि सत्कार समिति समन्वयक डॉ . एम . एन . त्रिपाठी । 03. मंच साज – सज्जा एवं समारोह स्थल साज – सज्जा व्यवस्था समन्वयक डॉ . सी.एस. वझलवार । 04. परिसर में साज – सज्जा समन्वयक डॉ . पी . आर . सिंह । 05. जल एवं जलपान व्यवस्था समन्वयक डॉ . रत्नेश सिंह 06. मीडिया प्रबंधन समिति समन्वयक प्रोफेसर प्रतिभा जे . मिश्रा 07. फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी समन्वयक जनसंपर्क अधिकारी सत्येश भट्ट 08 , स्वागत / कुलगीत / सरस्वती वंदना समन्वयक डॉ . रश्मि अग्रवाल । 09. बैठक व्यवस्था समिति समन्वयक प्रोफेसर ए.एक. मिश्रा 10. दीक्षांत वेशभूषा व्यवस्था समिति अ . डॉ . सीमा पांडे

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *