बिलासपुर। ATR के कोर जोन में आग लगने से जहां सैकड़ों एकड़ जंगल की घासफूस और छोटे बड़े झाड़ जलकर राख हो गए वहीं वन्यप्राणी अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझा चुके थे फिर भी जंगल मे आग धधक रहा था।



पिछले कुछ दिनों से जंगल में आग लगने की घटना बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारी मैदानी अमले को वायरलेस से निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले अचानक मार और उसके आसपास वन विकास निगम के क्षेत्र में आग लगी थी। जिसे बड़ी मुश्किल से बुझाया गया था। इसके बाद भी वन विभाग का अमला सतर्क नहीं हुआ और ATR के कोर जोन अचानकमार, बिंदावल, सराइपानी को दावानल ने अपने चपेट में ले लिया। शुक्रवार रात में लगी आग तेजी से सैकड़ों एकड़ जंगल को अपने चपेट में ले लिया। जब वन विभाग का अमला फायर वाचर लेकर पहुंचे तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। आग से अचानकमार, बिंदावल और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र धु-धुकर जल रहा था। फिर भी वन विभाग के मैदानी अमले ने फायर वाचर और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, जबतक आग पर काबू पाते तबतक सैकड़ों एकड़ जंगल की घासफूस और छोटे-मोटे पेड़ जलकर राख हो चुके थे। सबसे पहले तो आग को फैलने से रोकने के लिए छोटे झाड़, घासफूस और सुखी पत्तियों को अलग किया गया। यह काम जैसे ही पूरा हुआ वन विभाग का अमला फायर वाचर और मजदूरों को लेकर लौट गई। लेकिन जो बड़े गिरकर जंगल मे पड़े थे उनमें आग धधक रही थी, वन विभाग के अधिकारियों ने इन्हें बुझाना मुनासिब नहीं समझ। धधकती आग को यूं ही छोड़कर चले आए। घासफूस में लगी आग बुझने के बाद भी बड़े पेड़ धु-धुकर जल रहे थे। यह आग हवा चलने पर आगे के जंगल को अपनी चपेट ले सकता है, वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जंगल और जंगल में रहने वन्यजीव को भारी पड़ सकता है।

00 भागे वन्यप्राणी
ATR के जंगल मे आग लगने से क्षेत्र के वन्यप्राणियों को जहां से रास्ता दिखा भागते नजर आए। यही कारण है कि चीतल, वनभैंसा, सियार, बंदर समेंत छोटे-मोटे वन्यप्राणी ATR से दूर वन विकास निगम के जंगल मे हांफते-भागते नजर आए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
