बिलासपुर। कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में सोमवार का दिन खुशी और गम दोनो का रहा। खुशी इस बात की है कि बाघिन रंभा ने चार शावकों को जन्म दी और गम इस बात का रहा कि शेरनी रंभा की प्रशव के दौरान मौत हो गई। यही नहीं गर्भ में पल रहे दोनों शावकों की मौत हो गई।

कानन पेंडारी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2022 की रात्रि को एक मादा बाघिन ( रंभा ) ने 4 बच्चों को जन्म दिया। मादा बाघिन (रंभा) का जन्म कानन पेण्डारी जू में 25 अप्रैल 2015 को हुया था। मादा बाघिन रंभा ने 11 नवंबर 2018 को दो बच्चों ( भैरव, दुर्गा ) को जन्म दिया था। मादा बाधिन को जंगल सफारी रायपुर से 12 अगस्त 2018 को वन्यप्राणी आदान – प्रदान की तहत लाये गये नर बाघ शिवाजी के साथ मैटिंग कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चे स्वस्थ है किन्तु उन्हें लगातार सतत् निगरानी में रखा गया है। आज दिनांक 18.04.2022 को एक मादा शेरनी ( मौसमी ) ( उम्र लगभग 4 वर्ष ) की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। मादा शेरनी गाभिन थी एंव उसका सतत् निगरानी किया जा रहा था। कल दिनांक 17.04.2022 से मादा शेरनी में प्रसव के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिये और दिनांक 18.04.2022 को मादा शेरनी द्वारा निरंतर प्रसव का प्रयास जारी रखा गया किन्तु शाम 04.15 को प्रसव प्रयास में उसकी मृत्यु हो गई। कानन पेण्डारी जू के पशुचिकित्सक के द्वारा शेरनी के नवजात बच्चे को बचाने हेतु तत्काल सिजेरियन किया गया जिसमें यह पाया गया कि दो बच्चे है किन्तु उनकी मृत्यु हो चुकी है। शेरनी की मृत्यु उपरांत संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व कोनी एवं परिक्षेत्राधिकारी, कानन पेण्डारी जू की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की समिति गठित सदस्य डॉ . आर.एम. त्रिपाठी, प.चि.स.श. कार्यालयीन, डॉ . अजीत पाण्डेय, कानन पेण्डारी जू एवं कोटमीसोनार के पशु चिकित्सक डॉ . तृप्ति सोनी की उपस्थिति में शव विच्छेदन किया गया। शव विच्छेदन उपरांत परीक्षण हेतु विसरा एकत्रित किया जाकर दाह संस्कार किया गया। पशु चिकित्सकों की समिति द्वारा मादा शेरनी की मृत्यु का कारण Dystocia ( Breech presentation ) होना बताया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
