बिलासपुर। काम के बदले शराब योजना चलाने वाले मस्तूरी के नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार को निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वो भू-अभिलेख शाखा में संलग्न रहेंगे।

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मस्तूरी के नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार एक किसान से काम के बदले शराब की बोतल भेजने को कह रहे है। इस वीडियो के वाइरल होते कलेक्टर सारांश मीटर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब कमार को 17 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था और भू-अभिलेख शाखा में संलग्न कर संभागायुक्त संजय अलंग से उन्हें निलंबित करने अनुसंशा किया था। आज डॉ अलंग ने कमर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए है। इस प्रकरण के सामने आते ही संजय निषाद ने पचपेड़ी थाने में शिकायत की और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने किसानों से जमीन का रकबा बढ़ाने के नाम से अवैध वसूली किया है। युवक ने दोषी नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग भी की है। इसके बाद बौखलाए नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार ने संजय निषाद के खिलाफ एसडीएम व पचपेड़ी थाने में झूठी शिकायत कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
