बिलासपुर। प्रदेश के सब स्टेशनों में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी ठेका कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा। यही नहीं हर कर्मचारी को महीने की 7 तारीख से पहले वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

पिछले दिनों प्रदेश के 1299 सब स्टेशनो के संचालन के लिए 3 ठेका कर्मचारी ऑपरेटर एवं 1 रिलीवर कि ड्यूटी कराए जाने बात सामने आई थी। इस निर्णय से 600 ठेका कर्मचारी कि छटनी किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। इस खबर से पूरे छत्तीसगढ के विद्युत विभाग में कार्यरत सब स्टेशन ऑपरेटर में खलबली मच गया था। नौकरी जानें का भय बहुत लोगों के दिल दिमाग में घर कर गया था। संबंधित मुद्दे कि विस्तृत जानकारी लेने के लिए छ. ग विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के द्वारा बिजली वितरण कंपनी के ई डी भीम सिंह कंवर से संपर्क किया गया तथा सी ई भट्टाचार्य से विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया।
श्रीभट्टाचार्य ने साफ तौर पर कर्मचारियों को जानकारी दी कि नए टेंडर प्रक्रिया के नियमों के अनुसार सब स्टेशन संचालन 4 ऑपरेटर के द्वारा किया जायेगा और 8 घंटे कि शिप्ट ड्यूटी अनिवार्य रहेगा।
माह के शुरुवात में विभाग के द्वारा एडवांस में ठेकेदार को पेमेंट किया जायेगा और माह के 7 तारीख को ठेका कर्मचारी ऑपरेटर को पेमेंट मिल जायेगा।
इसके अलावा ठेकेदार के द्वारा एंड्राइड मोबाईल दिया जायेगा, जिसके माध्यम से सभी इंट्रप्सन कि जानकारी शिप्ट में कार्यरत ऑपरेटर का अटेंडेंस अपलोड किया जायेगा।
00 1 जून से होगा नया टेंडर नियम लागू
00 कुशल दर पर पेमेंट किया जायेगा
00 ईपीएफ और ईएसआईसी अनिवार्य रूप से जमा किया जायेगा
00 पेमेंट, ईपीएफ, ईएसआईसी समय पर जमा नहीं किए जाने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी का प्रावधान हैं।
छ ग विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ पुरे छत्तीसगढ़ विधुत विभाग ड्रिटिब्यूशन, ट्रांसमिशन जनरेशन में कार्यरत 25000 ठेका कर्मचारियों के हित में खड़ा हैं। सभी समस्याओं के हल करने में लगातार प्रयासरत है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
